April 18, 2025 1:30 pm

मुलताई पुलिस ने 2.4 किलोग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

मुलताई पुलिस ने 2.4 किलोग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

बैतुल। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले एवं नशीले पदार्थों को बेचने वाले लोगों पर लगातार कठोर कार्यवाई की जा रही है। इसी तारतम्य मुलताई पुलिस द्वारा अवैध गांजे का परिवहन करने वाली महिला तस्कर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पट्टन रोड पर नेशनल हाईवे के पास एक महिला सफेद प्लास्टिक की बोरी में मादक पदार्थ गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी मुलताई द्वारा एक टीम का गठन कर तत्काल कार्रवाई की गई।
मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचने के बाद महिला नहीं मिली। काफी तलाश के दौरान रोड के किनारे एक पेड़ के नीचे संदिग्ध महिला दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर वह महिला प्लास्टिक की बोरी लेकर भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बायाबाई पति सुभाष अमोदे (उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पाबल, थाना मुलताई) बताया। महिला के पास मौजूद सफेद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन 2.4 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹24,000/- है। कानूनी कार्रवाई महिला के कृत्य को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध मानते हुए गांजे को विधिवत जब्त किया गया। जब्ती कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी की गई। महिला को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई राजेश सातनकर के नेतृत्व में सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज (435), आरक्षक अरविंद पटेल (691), आरक्षक विवेक चौरे (118), और महिला आरक्षक मेघा (195) की सराहनीय भूमिका रही।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Pelli Poola Jada

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें