best news portal development company in india

भीषण गर्मी में वार्ड 9 की पार्षद खुद उतरी मैदान में, टैंकरों से घर-घर पहुंचाया पानी नौतपा की तपिश में गलियों तक पहुंची पार्षद, खुद निगरानी कर कराया जल वितरण

SHARE:

आमला। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच जहां दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिलामहासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने अपने वार्ड में पानी की समस्या न होने देने का जिम्मा खुद संभाल लिया। मंगलवार दोपहर पार्षद नगर पालिका के टैंकरों के साथ बस स्टैंड क्षेत्र एवं आसपास की गलियों में पहुंचीं और अपनी मौजूदगी में घर-घर पानी वितरण कराया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच पार्षद का लगातार क्षेत्र में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लेना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वार्डवासियों ने भी पार्षद की सक्रियता की सराहना की और कहा कि गर्मी के समय इस तरह की पहल लोगों को राहत देने वाली है।

वार्ड में पानी की कमी नहीं आने देंगे”, जरूरत पड़ी तो निजी टैंकर भी लगाएंगे

पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बताया कि उनके वार्ड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पानी की नियमित व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मोहल्ले या गली से पानी की शिकायत आती है तो तुरंत नगर पालिका के टैंकरों के माध्यम से जल वितरण कराया जाता है। इसके अलावा यदि आवश्यकता अधिक हुई तो निजी खर्च पर निजी टैंकरों से भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े। पार्षद ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को राहत देना उनकी प्राथमिकता है और जल संकट को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

भीषण गर्मी में राहत से वार्डवासियों ने जताया आभार, लोगों ने कहा- पहली बार दिखी ऐसी सक्रियता

वार्ड के कई रहवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय हालात बेहद कठिन हो जाते हैं। ऐसे में पार्षद का खुद धूप में निकलकर पानी वितरण कराना लोगों को राहत देने वाला कदम है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि आमतौर पर जनप्रतिनिधि केवल निर्देश देते नजर आते हैं, लेकिन इस बार पार्षद स्वयं टैंकरों के साथ मौजूद रहीं और हर गली तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था देखती रहीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह पानी की व्यवस्था बनी रहेगी। वार्ड में दिनभर पार्षद की इस सक्रियता की चर्चा होती रही और लोगों ने इसे जनसेवा की मिसाल बताया।

Amla Update
Author: Amla Update

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई