अक्षय नवमी के साथ बना शतभिषा नक्षत्र, इन 4 राशियों को होगा भाग्योदय, जानें आज का राशिफल देखिए आज किसकी किस्मत का सितारा बुलंद है
अक्षय नवमी के साथ बना शतभिषा नक्षत्र, इन 4 राशियों को होगा भाग्योदय, जानें आज का राशिफल देखिए आज किसकी किस्मत का सितारा बुलंद है
आज अक्षय नवमी के साथ शतभिषा नक्षत्र और धुव्र योग बन रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
भोपाल. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज नवमी तिथि रात को 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज धनिष्ठा, शतभिषा नक्षत्र के साथ धुव्र योग बन रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के हिसाब से आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशि आज का राशिफल………….
आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। इससे बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
वृषभ राशि आज का राशिफल…………..
आज आपके पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी करीबी से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इससे आपका दिन अच्छा जा सकता है।
मिथुन राशि आज का राशिफल……….
आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। काम के चलते थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कर्क राशि आज का राशिफल………
आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
सिंह राशि आज का राशिफल………..
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो खुशी का कारण बनेगी। दोस्तों के साथ किसी ट्रिप में जाने का प्लान बना सकते हैं। कमाई के नए साधन खुलेंगे।
कन्या राशि आज का राशिफल……….
आज निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। आने वाले समय में आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंधों में मधुरता आएगी।
तुला राशि आज का राशिफल……….
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी मित्र से सहायता प्राप्त होगी। इससे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल……..….
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
धनु राशि आज का राशिफल ……….
आज का दिन नई परियोजनाओं के लिए अनुकूल है। काम में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवन में कोई अच्छी न्यूज आने वाली है।
मकर राशि आज का राशिफल……..
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी नई जिम्मेदारी को स्वीकार कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बदलते मौसम के कारण कुछ समस्याएं हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
कुंभ राशि आज का राशिफल……….
आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
मीन राशि आज का राशिफल…………
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी।