April 19, 2025 3:25 pm

दोबारा मंडल अध्यक्ष बनने पर रामकिशोर को कार्यकताओं ने दी बधाई

दोबारा मंडल अध्यक्ष बनने पर रामकिशोर को कार्यकताओं ने दी बधाई

आमला.भारतीय जनता पार्टी ने आमला भाजपा मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। श्री देशमुख को नगर मंडल अध्यक्ष बनाया है। रामकिशोर देशमुख को नगर मंडल अध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। गौरतलब रहे कि भाजपा द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों की पूर्व में ही घोषणा कर दी थी। आमला नगर मंडल सीट पर घोषणा होल्ड रखी थी। आज नगर मंडल की घोषणा भी कर दी गई। रामकिशोर देशमुख को नगर मंडल बनाये जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी, वहीं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री देशमुख ने कहा कि भाजपा ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने आमला भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग की अपील की है इस मौके पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पार्षद वार्ड क्रमांक 2 संजय राठोर, पूर्व पार्षद राकेश धामोड़े, पूर्व पार्षद बसंत उड़कले, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निलेश राठोर, पार्षद वार्ड क्रमांक 3 बाला अंबाडकर, पूर्व पार्षद प्रकाश कोसे, विक्की गुगनानी, नामू देशमुख, राजेश पंडोले, सदाराम झारबडे, संजय जैन, लिखीराम साहू, ज्ञानदीप, ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Pelli Poola Jada

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें